गुरुवार, 6 अगस्त 2020

उत्तराखंड में कोविड-19 के 298 नए मामले

देहरादून, छह अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 298 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 8552 हो गयी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक 68 नए मामले देहरादून जिले में मिले हैं। उधमसिंह नगर में 56, हरिद्वार में 38, उत्तरकाशी में 34, पौडी में 33, टिहरी में 30, बागेश्वर में 21 मामले मिले हैं । प्रदेश में अब तक कुल 5427 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 2989 मरीजों का उपचार चल रहा है । प्रदेश में कोविड 19 से 98 मरीजों की मौत हो चुकी और 38 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2DB8A5Q

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें