बुधवार, 9 सितंबर 2020

बीमार चल रहे ढोल वादक धूमलाल मुख्यमंत्री के निर्देश पर एम्स में भर्ती

देहरादून, नौ सितंबर (भाषा) मुखौटा नाटकों एवं नंदा राजजात यात्राओं के मशहूर ढोल वादक धूमलाल बीमार हैं और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर उपचार के लिए उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है । चमोली जिले के उर्गम गांव निवासी धूमलाल की अस्वस्थता के बारे में मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया के जरिए पता चला जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराने को कहा । यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने धूमलाल की चिकित्सा पर होने वाला व्यय मुख्यमंत्री राहत कोष से किये जाने के भी निर्देश दिये । रावत ने संस्कृति विभाग के अधिकारियों को धूमलाल को ढोल वादक के रूप में दी जाने वाली पेंशन का भी अविलम्ब भुगतान करने के निर्देश दिए ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3bE7djT

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें