देहरादून, 12 सितंबर (भाषा) उत्तराखंड में शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक 1,115 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई जिससे पीड़ितों की संख्या 30,336 तक पहुंच गया। इसके अलावा प्रदेश में इस महामारी से 14 और मरीजों की मौत हो गयी। यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस के सर्वाधिक 290 नये मामले देहरादून जिले में मिले जबकि उधमसिंह नगर में 180, हरिद्वार में 269, नैनीताल में 110, पिथौरागढ़ में 68, उत्तरकाशी में 51, टिहरी में 46, पौड़ी में 41, रुद्रप्रयाग में 25, चमोली में 14, बागेश्वर में 13, चंपावत में 10, अल्मोड़ा में आठ मामले सामने आए। बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को कोरोना वायरस से प्रदेश में 14 और मरीजों की मौत हो गई जिनमें से पांच ने ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में, चार दून मेडिकल कॉलेज, तीन की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई वहीं उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में अब तक महामारी से मरने वालों की संख्या 402 हो चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 20,031 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 9,781 है। कोविड-19 के 122 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/32tn3eh
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें