शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 995 नये मामले सामने आये

देहरादून, 11 सितंबर (भाषा) उत्तराखंड में शुक्रवार को 995 नए मरीजों में कोविड—19 की पुष्टि हुई जिससे पीड़ितों का आंकड़ा 29,221 तक पहुंच गया। इसके अलावा प्रदेश में इस महामारी से 11 और मरीजों की मौत हो गयी। यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस के सर्वाधिक 281 नये मामले देहरादून जिले में मिले जबकि उधमसिंह नगर में 271, हरिद्वार में 161 और नैनीताल में 110 मामले सामने आए। बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को कोरोना वायरस से प्रदेश में 11 और मरीजों की मौत हो गई जिनमें से छह की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई जबकि तीन ने देहरादून के श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल तथा दो अन्य ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ा। प्रदेश में अब तक महामारी से मरने वालों की संख्या 388 हो चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 19,428 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 9,294 है। कोविड-19 के 111 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3mc3aA3

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें