![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/78251671/photo-78251671.jpg)
करन खुराना, हरिद्वार उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में में रखे गए आठ हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कैदियों को पकड़ने के लिए जिले की सभी सीमा को फिलहाल सील कर दिया है। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते कैदियों को मुख्य जेल में ट्रांसफर करने से पहले अस्थाई जेल में रखा जाता है। ताकि यह कोई कैदी अगर कोरोना से संक्रमित है तो वो संक्रमण जेल में न पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 9.30 बजे कैदी फरार हुए। आसपास तलाश करने के बाद अस्थाई जेल के प्रभारी ने मुख्य जेलर को इसकी सूचना दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन की ओर से मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल सीमाएं सील कर दी गईं है। हरिद्वार जेलर एस.एम सिंह ने बताया कि अस्थाई जेल से फरार हुए है। तलाश की जा रही है। फरार आरोपियों में कलीम गैंग के गुर्गे और अन्य शातिर अपराधी शामिल जानकारी के मुताबिक, फरार आरोपियों में कलीम गैंग के गुर्गे और अन्य शातिर अपराधी शामिल हैं, जो हाल ही में एक करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। आईजी जेल उत्तराखंड अंशुमान अंशु ने बताया कि अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार हुए हैं। यह कैदी भिक्षु जेल में थे। उसमें जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्था की जाती है। जिलाधिकारी हरिद्वार अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/300EcKm
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें