रविवार, 20 सितंबर 2020

उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष निकले कोरोना पॉजिटव, 23 सितंबर से शुरू हो रहा सत्र

देहरादून उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जांच रिपोर्ट साझा की। उन्होंने हालिया दिनों में संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच करवाने का आग्रह किया। दरअसल 23 सितंबर से राज्य में विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही विधानसभा अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इंफेक्शन होने के चलते इंदिरा हृदयेश को दून से मेदांता रेफर किया गया। दरअसल उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बंसीधर भगत को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल शनिवार को अपनी ओर से आइसोलेशन में चले गए थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने भी खुद किया था सेल्फ आइसोलेट मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी तीन दिनों के लिए खुद को सेल्फ आइसोलेट किया था। निजी सुरक्षा अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया था। मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। बीते सोमवार को मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार आलोक भट्ट कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब तक कोरोना की चपेट में आए कई माननीय अब तक कई भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया ह।. गृह मंत्री अमित शाह और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित आठ केंद्रीय मंत्री इस सूची में हैं। आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल और कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी संक्रमित पाए गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता और दो विधायकों को भी पॉजिटिव पाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल भी इस महीने के शुरू में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/33Zrj4L

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें