देहरादून, 11 सितंबर (भाषा) उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत को छुट्टी मिलने के केवल तीन दिन बाद ही शुक्रवार को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोविड-19 की पुष्टि के बाद 30 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुए भगत को सोमवार को ही अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने बताया कि भगत को कमजोरी की शिकायत के बाद शुक्रवार को फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आठ सितंबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से भगत डॉक्टरों की सलाह पर यहां 10 दिनों के लिए घर में पृथक-वास (होम आइसोलेशन) में थे।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/35qK6bd
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें