शनिवार, 12 सितंबर 2020

उत्तराखंड में एक और विधायक कोविड-19 से संक्रमित पाये गए

देहरादून, 2 सितंबर (भाषा) रायपुर से भाजपा विधायक उमेश सिंह कउ ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने हाल ही में अपने संपर्क में आने वाले लोगों से एहतियात बरतने और कोरोना वायरस संक्रमण का जांच कराएं। विधायक ने शनिवार को रायपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा, “कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद मैं स्वयं पृथकवास में जा रहा हूं।” उत्तराखंड में पिछले कुछ हफ्तों में राज्य के भाजपा विधायक बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विनोज चमोली और कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन सहित कई विधायक कोविड-19 से संक्रमित पाए।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/33mKtRt

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें