देहरादून, 12 सितंबर (भाषा) उत्तराखंड कांग्रेस ने शनिवार को राज्य में पार्टी मामलों के प्रभारी के रूप में वरिष्ठ नेता देवेंद्र यादव की नियुक्ति का स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और महासचिव विजय सारस्वत ने कहा कि यादव के राजनीतिक अनुभव से पार्टी को काफी लाभ होगा। उन्होंने यहां एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘यादव की नियुक्ति से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा और 2022 में राज्य की सत्ता में वापसी होगी।’’ यादव, इससे पहले राजस्थान में पार्टी मामलों के प्रभारी थे। उन्होंने अनुग्रह नारायण सिंह की जगह उत्तराखंड में पार्टी प्रभारी का कार्यभार संभाला। अनुग्रह नारायण सिंह की सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए, नेताओं ने कहा कि पीसीसी राज्य में पार्टी को मजबूत करने में उनके योगदान को सदैव याद रखेगी।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2FwsXBY
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें