करन खुराना, देहरादून की रफ्तार धीमी नहीं हो रही है। रोज मरीजों का आंकड़ा 1000 के आस पास पहुंच चुका है। इसी क्रम में एक ओर जहां भारत सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी कर दी हैं, जिसमे बहुत सी छूट दे दी गई है। वहीं, उत्तराखंड में हालातों को देखते हुए सख्ती बढ़ाई गई है। शुक्रवार को मुख्यसचिव ओम प्रकाश की ओर से आदेश जारी किए गए। इसमें यह निर्देशित किया गया कि जिस व्यक्ति ने स्मार्ट सिटी पोर्टल पर आईसीएमआर से प्रमाणित लैब की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट 96 घंटे के अंतराल की डाली होगी, उन लोगों ओर श्रद्धालुओं को उत्तराखंड आने में कोई समस्या नहीं होगी। यह भी जानना है जरूरी हालांकि, अगर कोई व्यक्ति रिपोर्ट के बिना उत्तराखंड के बॉर्डर पर आता है तो वह अपना कोरोना टेस्ट मौके पर ही करवा सकता है। इस टेस्ट का खर्चा व्यक्ति स्वयं अपनी जेब से देगा, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर वह उत्तराखंड में प्रवेश कर सकता है। वहीं, पॉजिटिव आने पर गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/33kdJsj
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें