शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

छात्र यूनियनों ने उद्धव का पुतला जलाया

देहरादून, 11 सितंबर (भाषा) जानी—मानी अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कथित 'बदले की कार्रवाई' के विरोध में देहरादून शहर के प्रमुख कॉलेजों की छात्र यूनियनों ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला जलाया। अपने खिलाफ आलोचना को कुचलने के लिए इसे 'सत्ता का निर्लज्ज दुरूपयोग' बताते हुए डीएवी पीजी कॉलेज और गुरू रामराय पीजी कॉलेजों की छात्र यूनियनों ने इस मौके पर कहा कि युवा वर्ग कंगना के साथ खडा है जो 'देश की बेटी' है। उन्होंने कंगना के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने तथा उन्हें अपमानित करने के लिए शिवसेना नेता संजय राउत से माफी मांगने को भी कहा।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2DQIZX0

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें