मंगलवार, 11 अगस्त 2020

मदन कौशिक ने अधिकारियों संग की बैठक, कुंभ की तैयारियों की ली जानकारी

करन खुराना, देहरादून के मंत्री ने सोमवार को अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें सभी विभाग के सचिव स्तर के अधिकारी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की यह बैठक कुंभ मेले की तैयारी और समीक्षा को लेकर थी। मंत्री मदन कौशिक ने बैठक में 2021 में होने वाले कुंभ को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मदन कौशिक ने कहा, '15 अक्टूबर तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। इसके साथ ही दिसंबर के बाद होने वाले नए कार्यो को स्वीकृति न प्रदान की जाए।' सचिवालय में हुई बैठक में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा, 'नोटिफिकेशन जारी होने से पहले सभी कार्य पूर्ण रूप से पूरे कर लिए जाएं। विभाग के अधिकारी हरिद्वार शहर में जाकर हो रहे कार्यों का निरीक्षण करें, जो भी समस्या आ रही हो उसका निराकरण करें और साथ ही थर्ड पार्टी गुणवत्ता जांच भी करवाएं।' बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि भूमिगत बिजली प्रॉजेक्ट, गैस पाइपलाइन का कार्य, अमृत योजना के तहत महत्वपूर्ण कार्य, सिडकुल फोर लेन और आस्था पथ निर्माण जैसे तमाम कार्य हरिद्वार में चल रहे हैं। इन्हीं कार्यों की समीक्षा के लिए यह बैठक ली गई है। बैठक में जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक नीरज खैरवाल हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में चल रहे अंडर ग्राउंड केबल प्रॉजेक्ट का निरीक्षण करेंगे।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/33QB3ji

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें