मंगलवार, 11 अगस्त 2020

उत्तराखंड में संक्रमण से दो और मरीजों की मौत, 411 नए मामले

देहरादून, 11 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में मंगलवार को कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत हो गयी। संक्रमण के 411 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 10432 हो गयी है । प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 33 वर्षीय मरीज की मौत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई जबकि 75 वर्षीय मरीज ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया । महामारी से प्रदेश में अब तक 136 मरीजों की जान जा चुकी है । कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 143 नए मामले हरिद्वार जिले में मिले जबकि देहरादून में 82, नैनीताल में 49, टिहरी में 39, अल्मोड़ा में 36 और उधमसिंह नगर में 32 मामले सामने आए। प्रदेश में अब तक कुल 6470 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 3787 मरीजों का उपचार चल रहा है । कोविड-19 के 39 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3aga6q9

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें