शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

2013 केदारनाथ हादसा: लापता लोगों के शवों के बारे में कैसे लगाएं पता, बताएगी एक्सपर्ट कमिटी

केदारनाथ साल 2013 में उत्तराखंड के केदारनाथ में आई बाढ़ में हजारों लोग लापता हो गए थे। अब उत्तराखंड सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन बनाई है। यह समिति लापता हुए 3075 लोगों के शवों के अवशेष तलाशने के लिए उपयोगी और सही तरीके या टेक्नॉलजी के बारे में सुझाव देगी। यह समिति दो महीने में उत्तराखंड सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उत्तराखंड पुलिस के महानिरीक्षक के नेतृत्व में यह कमिटी बनाई है। इसमें वाडिया इंस्टिट्यूट ऑफ हिमालयन जियॉलजी (देहरादून), जियॉलजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और आर्कियॉलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के एक्सपर्ट शामिल किए जाएंगे। ये तीनों इंस्टिट्यूट प्रशिक्षित, योग्य और अनुभवी वैज्ञानिकों या अधिकारियों को नामित करेंगे। कमिटी को अधिकार दिए गए हैं कि वह जरूरत के हिसाब से किसी भी जरूरत, सलाह या चर्चा के लिए किसी एक्सपर्ट या अन्य व्यक्ति की मदद ले सकते हैं और जरूरत के हिसाब से मीटिंग भी कर सकते हैं। लापता हुए लोगों के शवों के बारे में दायर एक जनहित याचिका के चलते हाई कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रहा है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2XHfvBM

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें