शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

उत्तराखंड में एक दिन में रिकार्ड 10 कोविड मरीजों की मौत

देहरादून, सात अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में शुक्रवार को एक दिन में रिकार्ड 10 कोविड मरीजों की मौत हो गयी जिससे इस महामारी से मरने वालों का आंकडा 112 पहुंच गया । प्रदेश के स्वास्थय विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, चार मरीजों की मौत दून मेडिकल कॉलेज में हुई जबकि तीन अन्य ने ऋषिकेश स्थित एम्स में और तीन अन्य ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोडा । महामारी से अब तक प्रदेश में 112 कोविड मरीजों की मौत हो चुकी है । इसके अलावा, प्रदेश में शुक्रवार को 278 नए मामलों में कोविड—19 की पुष्टि होने से महामारी से पीडितों की संख्या बढकर 8901 हो गयी । कोरोनावायरस से संक्रमित सर्वाधिक 85 ताजा मामले उधमसिंह नगर में मिले हैं जबकि हरिद्वार जिले में 73, नैनीताल जिले में 34 और देहरादून जिले में 21 मरीज सामने आए हैं । प्रदेश में अब तक कुल 5731 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 3020 है । प्रदेश में कोविड 19 के 38 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2PBHfTC

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें