हरिद्वार, चार अगस्त (भाषा) उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने रविवार को कहा कि पतंजलि ने योग और आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर ख्याति दिलायी है। मौर्य ने कहा कि पतंजलि पिछले 24 वर्षों से अपनी विविध सेवापरक गतिविधियों से समाज एवं देश की सेवा में संलग्न है। उन्होंने योगगुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को पतंजलि के दो मजबूत स्तंभ बताया। मौर्य पतंजलि योगपीठ के प्रबंध निदेशक एवं पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस आयोजित एक संगोष्ठी में बोल रही थीं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2MEj1Iq
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें