रविवार, 4 अगस्त 2019

मोदी-शाह पर भरोसा, J&K से हटेगा अनुच्छेद 370: रामदेव

हरिद्वार योगगुरु रामदेव ने भारत सरकार से से हटाने की मांग करते हुए कहा कि अब एक देश, एक संविधान, एक कानून का राज होगा। रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर उन्हें पूरा विश्वास है कि वे कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाएंगे और देश में एक कानून लागू करेंगे। रामदेव ने कहा, 'अब वह दिन जल्दी आने वाला है जब देश में एक संविधान और एक कानून होगा।' राममंदिर के मसले पर रामदेव ने कहा कि राममंदिर मुद्दे के हल के लिए बनाई गई, मध्यस्थता कमिटी ने केवल समय बर्बाद किया। उन्होंने कहा कि उससे कोई हल निकलने वाला नहीं था और यह शंका उन्होंने पहले भी जाहिर की थी। रामदेव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को जल्दी से जल्दी राममंदिर के बारे में फैसला देना चाहिए क्योंकि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं। इससे पहले ने कहा था कि देश जनसंख्या विस्फोट की स्थिति से निपटने के लिए तैयार नहीं है। साथ ही उन्होंने तीसरी संतान को मतदान के अधिकार और सरकारी नौकरियों से वंचित करने का सुझाव भी दिया था। उन्होंने कहा था कि देश की आबादी को 150 करोड़ से अधिक नहीं होने दिया जाना चाहिए। उन्होंने सलाह दी थी, यह तभी संभव है जब हम तीसरी संतान या इसके बाद वाली संतानों को मताधिकार से वंचित करने वाला कानून लागू करेंगे। ऐसे बच्चों को चुनाव लड़ने और अन्य सरकारी नौकरियों के अधिकार से भी वंचित किया जाना चाहिए।'


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2YDvtuk

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें