हरिद्वार, चार अगस्त (भाषा) योगगुरु रामदेव ने भारत सरकार से कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की मांग करते हुए रविवार को कहा कि अब एक देश, एक संविधान, एक कानून का राज होगा। रामदेव ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर उन्हें पूरा विश्वास है कि वे कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटायेंगे और देश में एक कानून लागू करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अब वह दिन जल्दी आने वाला है जब देश में एक संविधान और एक कानून होगा।’’ राममंदिर के मसले पर रामदेव ने कहा कि राममंदिर मुद्दे के हल के लिए बनायी गयी मध्यस्थता कमेटी ने केवल समय बर्बाद किया। उन्होंने कहा कि उससे कोई हल निकलने वाला नहीं था और यह शंका उन्होंने पहले भी जाहिर की थी। रामदेव ने कहा कि उच्चतम न्यायालय को जल्दी से जल्दी राममंदिर के बारे में फैसला देना चाहिए क्योंकि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/33f6dhB
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें