देहरादून उत्तराखंड के दो अलग-अलग हादसों में 14 लोगों की बच्चों की मौत हो गई जिसमें 9 बच्चे भी शामिल हैं। टिहरी गढ़वाल इलाके में स्कूली बच्चों को ले जा रही एक वैन के खाई में गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में 8 घायल भी हो गए हैं। स्कूली वैन 18 बच्चों को ले जा रही थी। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) से मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घटना स्थल पर एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और गंभीर रूप से घायल बच्चों को टिहरी जिला अस्पताल लाया जा रहा है। टिहरी गढ़वाल के आपदा शमन और प्रबंधन केंद्र ने बताया, 'हादसा मंगलवार सुबह टिहरी गढ़वाल के कंगसाली में हुआ, जब एक स्कूली वैन फिसलकर खाई में जा गिरी।' हादसे के वक्त इलाके में बारिश हो रही थी जिसके कारण सड़क पर काफी फिसलन हो गई थी। दूसरा हादसा बद्रीनाथ हाइवे पर हुआ जहां यात्रियों से भरी एक बस में चट्टान का टुकड़ा गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पुलिस टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि हादसा बदरीनाथ हाइवे के पास लामबगड़ स्लाइड जोन पर हुआ था।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2MDjjz0
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें