मंगलवार, 8 जून 2021

Mussoorie Tunnel Project: मसूरी को 2.5 किमी लंबी टनल का तोहफा, परिवहन मंत्रालय ने दी प्रोजेक्ट को मंजूरी

करन खुराना, मसूरी उत्तराखंड में मसूरी के लिए मंगलवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया है। जाम के झाम से परेशान रहने वाली पहाड़ों की रानी को परिवहन मंत्रालय की ओर से 2.5 किलोमीटर की गुफा का तोहफा मिला है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर बताया कि मसूरी में ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने और सुगम कनेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित 2.74 किमी टनल निर्माण के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी अवार्ड कर दी गई है। इस ट्वीट के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया है। उत्तराखंड शासन पीडब्लूडी सचिव आईएएस रमेश कुमार सुधांशू ने नवभारतटाइम्स ऑनलाइन को बताया कि मसूरी में लाइब्रेरी रोड से जो रास्ता टिहरी, लाल बहादुर शास्त्री अकादमी की ओर जा रहा है, उस रास्ते पर 2.5 किमी टनल निर्माण के लिए कंसल्टेंसी अवार्ड कर दी गई है। प्रॉजेक्ट कंसल्टेंसी डिज़ाइन, ड्राइंग और डीपीआर तैयार करेगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3w4yHbR

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें