गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री मंदिर परिसर में पहले गंगा लहरी पाठ किया और उसके बाद गंगा घाट पर शांति पाठ कर मां गंगा की पूजा की गई। महामारी से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए तीर्थ पुरोहितों ने दो मिनट का मौन भी रखा।
वहीं, यमुनोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों ने मां यमुना से कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों को मोक्ष प्रदान करने की मां प्रार्थना की। बाद में यमुनोत्री पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल की अगुवाई में घाट पर दो मिनट का मौन रखा गया।
यमुनोत्री के शीतकाली प्रवास स्थल खरसाली में यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल के नेतृत्व में शांति पाठ कर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गयी।
उत्तरकाशी स्थित प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर में महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति और बीमार व्यक्तियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ प्रार्थना का आयोजन हुआ।
विश्वनाथ मंदिर में महंत अजय पुरी की ओर से भगवान का जलाभिषेक करने के बाद दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3voUVnu
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें