मंगलवार, 15 जून 2021

पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति की हत्या की

उत्तरकाशी, 15 जून (भाषा) उत्तराखंड के उत् तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में एक महिला ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से अपने पति पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिमरौल गांव में सोमवार रात हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बडकोट के उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजा जिसने महिला काजल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया ।

चौहान ने बताया कि जसपाल राणा (22) और उसकी पत्नी काजल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसी दौरान काजल ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी ।

जसपाल और काजल की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। 20 दिन पहले काजल ने एक बच्ची को जन्म दिया है।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2RVKiLk

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें