गुरुवार, 17 जून 2021

कोटद्वार में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

कोटद्वार, 17 जून (भाषा) उत्तराखंड के पौड़ी जिले के द्वारीखाल क्षेत्र में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई ।

तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह शाह ने बताया कि बुधवार देर रात सिलोगी बाजार से जाखणीखाल की ओर जा रहा वाहन ग्राम घंडालू के पास बडेथखाल तोक में खड्ड में गिर गया ।

हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। तीनों युवक ग्राम अमोला के रहने वाले थे।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3iUaLUR

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें