यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों को मिलाकर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 337175 हो चुकी है। नए मामलों में सर्वाधिक 76 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 64, उत्तरकाशी में 37, उधमसिंह नगर में 24 और नैनीताल तथा अल्मोड़ा में 21-21 मामले सामने आए।
इसके अलावा, अब तक प्रदेश में कुल 6960 लोग महामारी से जान गंवा चुके हैं ।
प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 3908 है जबकि 320549 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के 10 और मामले सामने आए जबकि एक और मरीज की इस बीमारी से मौत हो गई। प्रदेश में इस रोग के अब तक 400 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 67 की मृत्यु हो चुकी है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3iGWQB6
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें