घायलों में से पांच और दस वर्ष की उम्र के दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जाती है जिन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
नरेंद्र नगर की उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने बताया कि हादसा सुबह साढे़ सात बजे हुआ तब हुआ जब रायवाला से घनसाली की ओर जा रहे वाहन पर कुंजापुरी के पास पहाड़ से पत्थर गिर गए।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में वाहन का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।
मृतक की पहचान घनसाली के निवासी 40 वर्षीय सुनील भट्ट के रूप में हुई है। घायलों में 30 वर्षीय नीलम देवी, उनकी पुत्रियां, आरुषि (10), अनुष्का (नौ) और पुत्र आरव (पांच) शामिल हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3wpd1Y2
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें