गंगा नदी हरिद्वार और ऋषिकेश दोनों स्थानों पर खतरे के निशान को पार कर गई वहीं भागीरथी नदी देवप्रयाग में खतरे के निशान से ऊपर चल रही है। केन्द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार हरिद्वार में गंगा 294.1 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान से 0.10 मीटर ऊपर है।सीडब्ल्यूसी के अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि ऋषिकेश में गंगा नदी खतरे के निशान से चार मीटर ऊपर बह रही है। कुमार ने बताया कि त्रिवेणी घाट को शुक्रवार को खाली कराया गया था और वह पानी में डूब गया है। बेवसाइट के अनुसार देवप्रयाग में भागीरथी 465.0 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान से दो मीटर अधिक है,यहां जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को जिला प्रशासन के आश्रय गृहों में तथा अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से राज्य के विभिन्न स्थानों पर बारिश हो रही है। चमोली में 142, कर्णप्रयाग में 136, पौड़ी जिले के श्रीनगर में 128, रुद्र प्रयाग में 103.8 , जोशीमठ में 97.2 और ऋषिकेश में 53 मिलीमीटर बारिश हुई।
बारिश के कारण भूस्खलन से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और 84 मार्ग बंद हो गए हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3wBO3ol
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें