मंगलवार, 8 जून 2021

कोरोनाः मौत का महीना बना मई.. हल्द्वानी नगर निगम ने एक महीने में जारी किए 800 डेथ सर्टिफिकेट

विनीता कुमार, हल्द्वानी उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में कोरोना से मरने वालों का चौकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। कोरोना काल में जिले में कोरोना सहित अन्य बीमारियों से एक महीने के भीतर 800 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है। इसके लिए नगर निगम की ओर से सभी को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इस बात का खुलासा भी नगर निगम की ओर से जारी किए गए मृत्यु प्रमाण पत्रों से ही हुआ है। नगर निगम हल्द्वानी के मुताबिक, उनके द्वारा मई महीने में 800 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। जारी मृत्यु प्रमाण पत्रों में 277 महिलाएं और 523 पुरुष शामिल हैं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में काफी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतें हो चुकी हैं। ऐसे में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए मृतकों के परिजन की ओर से नगर निगम में ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। मई में सबसे ज्यादा मौतें नगर निगम हल्द्वानी के स्वास्थ्य विभाग में तैनात अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि मई महीने में सुशीला तिवारी अस्पताल में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतें हो चुकी हैं। कोरोना से मृत हुए लोगों के परिजन की ओर से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए में ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। इसके बाद ही कोरोना से इतनी बड़ी संख्या में मरने वालों का आंकड़ा सामने आया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्रों से पता चला है कि मार्च महीने में 238 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। इसमें 77 महिलाएं ओर 161 पुरूष शामिल थे। वहीं अप्रैल माह में 221 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इसमें 80 महिलाएं और 141 पुरूष शामिल थे। मई महीने में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा है। मई माह में कोरोना से मरने वालों के 800 मृत्यु प्रमाण पत्र नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। इनमें 523 पुरूष और 277 महिलाएं शामिल थीं। इसको देखते हुए कुमाऊं मंडल में एक ही माह में कोरोना से इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों का ग्राफ सरकार की तीसरी लहर की तैयारियों के लिए चिंता का कारण बन सकता है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3v4jzd4

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें