इससे पहले, सोमवार को स्थानीय लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोलने का निर्णय लिया गया था।
इस संबंध में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि चारधाम देवस्थानम बोर्ड ने बताया है कि अभी यात्रा शुरू करने के लिए तैयारियां पूरी नहीं हैं और इसके लिए बोर्ड ने 15 दिन का समय मांगा है ।
उनियाल ने कहा, ‘‘जैसे ही हमारी तैयारियां पूरी हो जाएंगी, हम चारधाम यात्रा आंशिक या पूरी तरह से खोलने का निर्णय ले सकते हैं । हालांकि यह उस समय की परिस्थितियों पर ही निर्भर करेगा ।’’
सोमवार को लिए गए निर्णय में जिन जिलों में चार धाम स्थित हैं, उन जिलों के निवासियों को नेगेटिव आरटी-पीसीआर कोविड-19 जांच रिपोर्ट के साथ मंदिरों के दर्शन की अनुमति दी गयी थी और कहा गया था कि चमोली जिले के निवासी बदरीनाथ धाम, रूद्रप्रयाग जिले के निवासी केदारनाथ तथा उत्तरकाशी जिले के निवासी गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन कर सकेंगे ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3wwg3cQ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें