रजनीश कुमार, टिहरी गढ़वाल टिहरी गढ़वाल पुलिस ने युवक को ढाई लाख रुपये के नशीले जहर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने टिहरी जिले में नशे पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके चलते अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल और सर्किल के क्षेत्राधिकारियों के थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। मुखबिर से मिली थी सूचना थाना मुनि की रेती प्रभारी कमल मोहन भण्डारी ने बताया कि मंगलवार को एसओजी, सीआईयू टीम और पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से ढाई लाख रुपये की स्मैक किसी को देने आने वाला है। जिसको देखते हुए पुलिस ने टीम बनाकर क्षेत्र में लगा दी। इसी बीच टीम को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक थाना मुनि की रेती के ढालवाला पुलिस चौकी क्षेत्रान्तर्गत चन्द्रभागा नदी के बन्दा मार्ग के पास दिखाई दिया है। पुलिस कर्मियों और एसओजी की टीम ने युवक को चारों तरफ से घेरने का प्रयास किया। जिससे युवक घबराकर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने मशक्कत कर युवक को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान मिली ढाई लाख रुपये की अवैध स्मैक टीम द्वारा ली गई तलाशी में युवक के पास अवैध रूप से रखी गई 25.05 ग्राम अवैध स्मैक मिली। जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने पकड़े गए अवैध स्मैक तस्कर की पहचान सतीश निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है। साथ ही पकड़े गए युवक के आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3wj6azr
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें