गुरुवार, 10 सितंबर 2020

लापता महिला का शव उसके क्षतिग्रस्त घर के मलबे से मिला

पिथौरागढ, 10 सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में करीब एक महीने से लापता एक महिला का शव बृहस्पतिवार को उसके क्षतिग्रस्त मकान के मलबे से मिला। पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप जोशी ने बताया कि जिले के बंगापानी सबडिवीजन स्थित धामीगांव गांव में 27 जुलाई को बादल फटने की घटना हुई थी और तब से बिश्ना देवी लापता थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उसके क्षतिग्रस्त मकान के मलबे से सामान निकालते वक्त उसका शव मिला। उन्होंने बताया कि उसके पुत्र हयात सिंह का शव घटना के अगले दिन मिला था। बादल फटने से क्षतिग्रस्त होने से पहले मकान में महिला और उसका पुत्र ही रहते थे।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3bVL5Sh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें