बुधवार, 9 सितंबर 2020

उत्तराखंड में एक दिन में रिकॉर्ड 1,061 नए कोविड-19 मरीज सामने आए

देहरादून, नौ सितंबर (भाषा) उत्तराखंड में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 1,061 नए मरीज सामने आए जिससे प्रदेश में महामारी से पीड़ितों संख्या बढ़कर 27,211 हो गयी। वहीं इस अवधि में संक्रमण से 12 और मरीजों की मृत्यु हो गयी। यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे अधिक 265 नए मामले उधमसिंह नगर जिले में सामने आए हैं। वहीं, देहरादून में 251, हरिद्वार में 142, टिहरी में 82 और पौड़ी में 68 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोविड-19 से प्रदेश में बुधवार को 12 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें से छह मरीजों की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई जबकि चार ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल तथा दो अन्य ने दून मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा। प्रदेश में अब तक महामारी से मरने वालों की संख्या 372 हो चुकी है । प्रदेश में अब तक कुल 18,262 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,500 है। प्रदेश में कोविड-19 के 77 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/33akEnG

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें