उत्तराखंड के नैनीताल जिले में 22 साल के एक युवक ने सुसाइड करने के लिए रामनगर स्थित में छलांग लगा दी। जब युवक डूबने लगा तो लोगों से मदद मांगी। लेकिन वहां खड़े लोग मदद के बजाय मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने लगे। इस दौरान एक 12 साल के लड़के ने जांबाजी दिखाई और नदी के तेज बहाव के बीच कूद पड़ा। अपने से दोगुनी उम्र वाले युवक को वह बचाने में कामयाब हो गया। घटना के बाद लोगों से 12 साल के लड़के सनी की जमकर तारीफ की। रामनगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ रवि सैनी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे रामनगर के मोतीमहल का रहने वाला 22 साल का युवक मानसिक तनाव के चलते कोसी बाईपास पुल से 40 फीट नीचे कोसी नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखकर कई लोगों की चीख निकल गई। इसी बीच पुल के नीचे खड़े आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 12 साल के सन्नी ने बहादुरी का परिचय देते हुए नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद उसे पानी से बाहर निकाल लाया। पुलिस ने उस शख्स को इलाज के लिए भेज दिया है। जहां उसकी हालत अभी स्थिर है। 15 मिनट के अथक प्रयास के बाद बचाया मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि 'लड़का और उसका एक दोस्त पुल के पास खड़े थे। जब उसने उस आदमी को पानी में कूदते देखा। इसके बाद 12 साल के लड़के ने आदमी को बाहर निकालने के लिए छलांग लगाई। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना में कई ऐसे पल भी आए, जब कोसी की तेज धारा 12 साल के लड़के को भी अपनी ओर खींच रही थी, लेकिन 15 मिनट के अथक प्रयास के बाद बहादुर लड़के ने डूब रहे युवक को गहरे कुंड से बाहर निकाल लिया। 12 साल के लड़के को मिलेगा बहादूरी का सम्मान: विधायक कोसी नदी में डूब रहे युवक को जान पर खेल कर बचाने वाले 12 साल के बच्चे को विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने सम्मानित करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोसी नदी में डूब रहे युवक को बचाना आसान काम नहीं था। 12 साल के बच्चे ने सूझबूझ का परिचय दिया। लोगों को घटनाओं से सीख लेने की जरूरत है। बहादुर बच्चे को वीरता पुरस्कार दिलाने के लिए वह देहरादून जाकर सीएम से 12 साल के लड़के को सम्मानित करने को लेकर बात करेंगे।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2FdZT2c
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें