बुधवार, 12 अगस्त 2020

Dehradun news: गरतांग गली तक जा सकेंगे पर्यटक, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव

पुलकित शुक्ला, देहरादून मौजूदा दौर में भारत-चीन तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। सीमांत जिले उत्तरकाशी की भारत-चीन सीमा पर स्थित नेलांग घाटी के क्षेत्र गरतांग गली मेंं देशी और विदेशी सैलानियों के सैर सपाटे को अनुमती देने के लिए इसे प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। इसके शुरू होने से जनजातीय क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 1962 तक गरतांग गली के माध्यम से भारत-तिब्बत के बीच व्यापार हुआ करता था। उत्तरकाशी जिले के नेलांग घाटी में गरतांग गली समेत टिंंबरसैण महादेव, द्रोणागिरी और पिथौरागढ़ जिले के कुटी, व्यास गांव आदि क्षेत्रों में बाहरी लोगों को बेरोकटोक घूमने की अनुमति नहीं है। विदेशी सैलानियों के यहां जाने पर रोक है देशी पर्यटक भी सीमित संख्या में ही यहां जा सकते हैं। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि गरतांग गली समेत अन्य क्षेत्रों को प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो परमिट की व्यवस्था समाप्त होने से इस क्षेत्र में और क्षेत्र का विकास होगा। इन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों के रुकने की सुविधा शौचालय, कैफेटेरिया आदि भी विकसित किए जाएंगे। गरतांग गली समुद्र तल से 11 हज़ार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां लोहे की छड़ों को चट्टानों में फंसा कर संकरा रास्ता बनाया गया है। 1962 तक भारत तिब्बत के बीच व्यापार में गरतांग गली महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2PMFDGQ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें