देहरादून, 10 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में सोमवार को कोविड-19 ने नौ और मरीजों की जान ले ली। इसके साथ ही संक्रमण के 389 नए मामले सामने आने से महामारी से पीड़ित लोगों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, छह मरीजों की मौत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई जबकि दो लोगों की मौत एम्स ऋषिकेश में और एक व्यक्ति की देहरादून के श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में हुई। महामारी से अब तक प्रदेश में 134 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 389 नए मामले सामने आने के साथ ही महामारी से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 10,021 हो गई। संक्रमण के सर्वाधिक 178 नए मामले हरिद्वार जिले में सामने आए जबकि उधमसिंह नगर में 110, देहरादून में 41 और नैनीताल जिले में 25 मामले सामने आए हैं । प्रदेश में अब तक कुल 6,301 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 3,547 है । प्रदेश में कोविड-19 के 39 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2DCM9gY
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें