बुधवार, 12 अगस्त 2020

बारिश के कारण चट्टान गिरने से बद्रीनाथ-केदारनाथ राजामार्ग हुआ बाधित

ऋषिकेश, 12 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में देहरादून जिले के ऋषिकेश में बुधवार को बारिश होने के चलते बद्रीनाथ और केदारनाथ को जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर चट्टान गिरने से यातायात के लिये बाधित हो गया। मुनि की रेती पुलिस थाना प्रभारी किशोर सकलानी ने कहा कि रामजार्ग को साफ करने के लिये यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गड्डू और शिवपुरी के बीच कई स्थानों पर सड़क पर चट्टान गिर गये। उन्होंने बताया कि गंगा नदी का जल स्तर यहां खतरे के निशान से 10 सेंमी ऊपर आ गया है। उन्होंने बताया कि गंगा की सहायक नदी हेनवल का जलस्तर भी बढ़ गया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2XVY8Nx

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें