शनिवार, 8 अगस्त 2020

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 501 मामले सामने आए

देहरादून, आठ अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में शनिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 501 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 9,402 हो गई। इसके अलावा पांच रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 117 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में बताया गया है कि हरिद्वार जिले से संक्रमण के सबसे अधिक 172 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद उधम सिंह नगर से 171, नैनीताल से 85, देहरादून से 38, बागेश्वर से 10, पौड़ी से नौ, उत्तरकाशी से पांच, टिहरी से चार, पिथौरागढ़ से तीन, रुद्रप्रयाग से दो, चमोली से एक और चंपावत से एक मामला सामने आया। राज्य में शनिवार को कोविड-19 के पांच मरीजों की मौत हुई। इनमें से तीन की मौत दून मेडिकल कॉलेज में और ऋषिकेश के एम्स में दो रोगियों की मौत हुई।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3fGCWkK

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें