शनिवार, 8 अगस्त 2020

उत्तराखंड के 4 मैदानी जिलों में नहीं होगा शनिवार और रविवार का लॉकडाउन

पुलकित शुक्ला, देहरादून उत्तराखंड के चार मैदानी जिलों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा। हालांकि जरूरत पड़ने पर जिलों के डीएम अपने स्तर पर व्यवस्था बना सकते हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सप्ताहांत में प्रत्येक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन करने का फैसला लिया था। अनलॉक-2 के तहत देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन करने का आदेश जारी किया गया था। 2 सप्ताह तक यह व्यवस्था लागू करने के बाद रक्षाबंधन को देखते हुए इसमें रियायत दी गई। माना जा रहा था कि शनिवार और रविवार की यह साप्ताहिक बंदी आगे भी लागू रहेगी। इसको लेकर आम जनता में काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अब अनलॉक 3 की एसओपी में इसका कोई जिक्र नहीं किया गया है। डीएम ले सकते हैं फैसला आपदा प्रबंधन के सचिव एस मुरुगेशन ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि 2 दिनों की साप्ताहिक बंदी का आदेश अब प्रभावी नहीं होगा। अब पहले वाली व्यवस्था ही लागू रहेगी। शासन के अनुसार इन जिलों के डीएम संक्रमण की रोकथाम के लिए अपने स्तर से आदेश जारी कर सकते हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2PysroO

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें