रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर यहां जीएमएस रोड पर स्थित अपने भागीरथीपुरम आवास पर पौधारोपण किया और सभी से पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए पौधे लगाने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज ग्रामीण इलाकों के सभी जलाशयों का एक साल के अंदर पुनरुद्धार किया जाएगा तथा जलवायु परिवर्तन से जुड़े कार्यों को मुख्यधारा में लाने के लिए 2022-23 से जलवायु बजट आवंटन शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन के लिए जरूरी है और सभी की साझा जिम्मेदारी है।’’
रावत ने कहा, ‘‘इस साल के विश्व पर्यावरण दिवस का विषय पारिस्थितिकी तंत्र को बचाना है और हम सभी को पौधे लगाकर इस दिशा में अपना योगदान देना चाहिए।’’
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3pnImHO
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें