स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण के नए मामलों को मिलाकर राज्य में अब तक महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 3,34,419 हो चुकी है। नए मामलों में सर्वाधिक 94 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि अल्मोड़ा में 64, हरिद्वार में 62, उधमसिंह नगर में 39 और नैनीताल में 35 मामले सामने आए।
इसके अलावा, अब तक प्रदेश में कुल 6,731 लोग महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।
प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 14,122 है और 307574 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के पांच और मामले सामने आए तथा एक मरीज की इस बीमारी से मृत्यु हो गई। प्रदेश में इस रोग के अब तक 304 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 48 की मृत्यु हो चुकी है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3iBKPNF
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें