रविवार, 13 जून 2021

उत्तराखंड में कोविड-19 के 263 नए मामले, सात मरीजों की मौत

देहरादून, 13 जून (भाषा) उत्तराखंड में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 263 नए मामले सामने आए और सात अन्य लोगों ने महामारी के चलते दम तोड़ दिया जबकि ब्लैक फंगस से पीड़ित छह और मरीजों की मौत हो गई।

यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 336879 हो चुकी है। ताजा मामलों में सर्वाधिक 67 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 55, नैनीताल में 23, उत्तरकाशी में 22 और टिहरी में 20 मामले सामने आए।

इसके अलावा, अब तक प्रदेश में कुल 6935 लोग महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4633 है जबकि 319559 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस (काला कवक) या म्यूकरमाइकोसिस के 10 और मामले सामने आए जबकि छह और मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में इस रोग से पीड़ित अब तक 390 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 67 की मृत्यु हो चुकी है।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Tp0Vj4

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें