ज्वालापुर पांडे वाली से सिद्ध पीठ माया देवी प्रांगण तक पेशवाई पर जगह-जगह हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा की तथा संतों, अखाड़ों के महामंडलेश्वरों और नागा साधुओं का जबरदस्त स्वागत किया।
जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज की अगुवाई में देर शाम निकली पेशवाई में हाथी,घोड़ों और ऊंट पर सवार साधुओं की छटा और नागा साधुओं के करतब जनता के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे जबकि बैंड बाजों, वाद्य यंत्रों और ढोल नगाड़ों की गूंज से वातावरण और भी मोहक हो गया था।
किन्नर अखाड़े ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। ऊंटो पर सवार किन्नर संतों की छटा निराली रही जिसे देखने के लिए मार्गों पर दोनों ओर भारी भीड़ जुटी रही।
जिलाधिकारी सी रविशंकर, मेला अधिकारी दीपक रावत सहित वरिष्ठ अधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने नगर भ्रमण पर निकली अखाड़ों की संत टोली का स्वागत किया।
बुधवार को पहले दिन निरंजनी और आनंद अखाड़ों की पेशवाई के साथ हरिद्वार कुंभ में पेशवाई निकलने का सिलसिला शुरू हुआ था।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2OkmZsC
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें