देहरादून उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री (Tirath Singh Rawat) अपने बयानों और भाषणों के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। महिलाओं के फटी जीन्स पहनने वाले बयान पर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब देश की गुलामी को लेकर उनका नया ज्ञान सामने आया है। रविवार को एक कार्यक्रम में सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अन्य देशों के तुलना में भारत कोरोना संकट से निपटने के मामले में बेहतर काम कर रहा है। वहीं अमेरिका, जिसने हमें 200 साल तक गुलाम बनाए रखा और दुनिया पर राज किया, वर्तमान समय में संघर्ष कर रहा है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना काल में सरकार की ओर से हर घर में प्रति यूनिट 5 किलो राशन दिया गया। जिनके 10 थे उनको 50 किलो, 20 थे तो क्विंटल भर राशन दिया गया। फिर भी जलन होने लगी कि 2 वालों को 10 किलो और 20 वालों को क्विंटल भर मिला। इसमें जलन कैसी? जब समय था तो आपने 2 ही पैदा किए 20 क्यों नहीं पैदा किए। अमेरिका ने 200 साल तक गुलाम बनाकर रखा तीरथ सिंह रावत ने आगे कहा कि कोरोना महामारी से हमें 200 साल तक गुलाम बनाकर रखने वाला अमेरिका डोल गया। उन्होंने कहा कि अन्य देशों के तुलना में भारत कोरोना संकट से निपटने के मामले में बेहतर काम कर रहा है। वहीं अमेरिका, जिसने हमें 200 साल तक गुलाम बनाए रखा और दुनिया पर राज किया, वर्तमान समय में संघर्ष कर रहा है। विश्व वानिकी दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे रावत दरअसल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को विश्व वानिकी दिवस के मौके पर नैनीताल जिले के रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान वे लोगों को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया। 'राम और कृष्ण की तरह पूजे जाएंगे पीएम मोदी' उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले हरिद्वार में एक कार्यक्रम के दौरान तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान कृष्ण और राम से कर दी थी। तीरथ सिंह रावत ने यह भी कहा था कि एक दिन लोग पीएम मोदी की पूजा करेंगे। उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी। 'फटी जींस' पर बयान से मचा बवाल वहीं तीरथ सिंह रावत के महिलाओं के पहनावे वाले बयान पर ज्यादा विवाद हुआ। उन्होंने महिलाओं के ‘फटी जींस’ पहनने को लेकर टिप्पणी की थी। इस दौरान अपना एक अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार वो प्लेन से कहीं जा रहे थे, तो उन्होंने एक महिला को फटी हुई जींस पहने देखा, उसके साथ दो बच्चे भी थे। महिला एनजीओ चलाती थी, जबकि उनके पति जेएनयू में प्रफेसर थे। रावत ने कहा कि ऐसी महिलाओं अपने बच्चों को क्या संस्कार देंगी। नहीं माने तीरथ, हाफ पैंट पर दे दिया बयान इसके बाद मुख्यमंत्री रावत ने गुरुवार को भी लड़कियों के कपड़ों को लेकर एक विवादित बयान दे डाला। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने कॉलेज के वक्त का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि उस वक्त एक लड़की चंडीगढ़ से कॉलेज में पढ़ने आई थी जो हाफ कट ड्रेस पहनती थी और लड़के उसके पीछे पड़ गए थे। रावत ने कहा कि, 'यूनिवर्सिटी में पढ़ने आई हो और अपना बदन दिखा रही हो, क्या होगा इस देश का।'
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/313AbVW
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें