करन खुराना,चमोली बुधवार को बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण को तीसरा मंडल घोषित कर दिया है। अब उत्तराखंड में दो की जगह तीन मंडल होंगे। उत्तराखंड में अब तक दो ही मंडल थे जिसमें एक गढ़वाल और दूसरा कुमाऊं है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब गैरसैण तीसरा मंडल माना जाएगा। पिछले 20 साल से गैरसैण को स्थायी राजधानी घोषित करना एक राजनीतिक मुद्दा रहा है। पिछले साल के बजट सत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर दी थी। ब्रहस्पति वार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिर से बजट सत्र के दौरान गैरसैंण को उत्तराखंड का तीसरा मंडल घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त की। इस मंडल में कुमाऊं और गढ़वाल के दो दो जिलों को सम्मिलित किया गया है। चमोली,रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को इस मंडल में सम्मिलित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमिश्नर और डीआईजी स्तर के अधिकारी गैरसैण में बैठेंगे।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/30g0ebM
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें