देहरादून उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बाद बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष में भी बदलाव किया है। हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को उत्तराखंड प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं चर्चा है कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को मंत्रिमंडल में भेजा सकता है। बीजेपी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी महासचिव अरूण सिंह ने कहा, ‘बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मदन कौशिक को उत्तराखंड प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।’ उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आज होगा कैबिनेट विस्तार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से बीजेपी के सांसद के शपथ लेने के दो दिनों के बाद ही बीजेपी नेतृत्व ने प्रदेश संगठन में यह बदलाव किया है। रावत आज ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। हरिद्वार से चार विधायक हैं मदन कौशिक हरिद्वार विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित कौशिक प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। बीजेपी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद राजपूत को सौंपे जाने के बाद संगठन का प्रभार ब्राह्मण चेहेरे को सौंपा है। उत्तराखंड में राजपूत और ब्राह्मण सर्वाधिक आबादी वाली जातियां हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया था इस्तीफा इससे पहले बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से हटाने का फैसला किया था। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। अगले दिन तीरथ सिंह रावत को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3bENpya
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें