![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/81493793/photo-81493793.jpg)
करन खुराना, हरिद्वार भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके बाद पार्टी ने सैनी को निष्कासित कर दिया है। वहीं, पुलिस ने गम्भीर धाराओं में उन रक मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक विवाहिता और विवाहिता की नाबालिक बहन ने सैनी पर नौकरी लगवाने के नाम पर झांसा देकर उसकी अश्लील वीडियो बनाने और फिर पीड़िता को ब्लैकमेल करके उसके साथ और उसकी नाबालिक बहन के साथ दुष्कर्म किया। साक्षात्कार के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उसने बताया है कि 2018 में अजय प्रताप सैनी से सम्पर्क में आई थी। आरोपी ने अपने संबंध बड़े नेताओं से होने बताए और नौकरी दिलाने का वादा किया। एक दिन साक्षात्कार के नाम पर बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो के आधार पर दुष्कर्म करता रहा। जिससे उसका एक बेटा भी है। इसके बाद आरोपी ने विवाहिता से उसकी नाबालिक बहन से संबंध बनाए। गिरफ्तारी को मारे जा रहे हैं छापे पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/38DFFur
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें