कौटिल्य सिंह/इशिता मिश्रा, देहरादून अब हरिद्वार महाकुंभ में आने वाले तीर्थयात्रियों को अपनी कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाने की जरूरत नहीं होगी। उत्तराखंड के नए सीएम ने शनिवार को एक इंटरव्यू में यह कहा। आधिकारिक रूप से हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेला 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में रावत ने कहा, 'कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाने की बाध्यता हटाने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि कुंभ के लिए हरिद्वार आने वाले लोगों के मन में इससे जुड़े भ्रम थे, इसलिए जरूरी था कि इन सभी संशयों को दूर कर दिया जाए।' इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने एसओपी जारी करके तीर्थयात्रियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया था। 'हर रोज लाखों का टेस्ट संभव नहीं' नए सीएम तीरथ सिंह रावत का कहना था, 'कुंभ 12 साल में आता है। हम नहीं चाहते कि लोग यह अवसर गंवा दें।' रावत के मुताबिक, कुंभ मेले में हर रोज आने वाले लाखों लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट करना संभव नहीं था। 'चाहते हैं कि सभी लोग खुश रहें' उन्होंने आगे कहा, 'हम चाहते हैं संत, श्रद्धालु, व्यापारी और स्थानीय लोग खुश रहें। हम सुनिश्चित करेंगे कि कोविड-19 के नियमों का पालन हो साथ ही कुंभ में जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहें।'
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3leeGuE
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें