शुक्रवार, 12 मार्च 2021

नया सीएम, नया प्रदेश अध्यक्ष...चुनाव से पहले उत्तराखंड बीजेपी में बड़े फेरबदल की तैयारी

देहरादून उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेता को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अभी तक यह जि़म्मेदारी बंशीधर भगत देख रहे थे। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस नियुक्ति की जानकारी दी है। माना जा रहा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब में भी बड़े बदलाव हो सकते हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में मंत्री रह चुके हैं। माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री से बेहतर तालमेल के लिए बीजेपी ने मदन सिंह कौशिक को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को मंत्री बनाया जा सकता है। नए मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार भी होने की कवायद चल रही है। कुमाऊं के विधायकों को मिल सकती है तरजीह सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए विधायकों ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। कैबिनेट विस्तार में नाराज लोगों का खयाल रखा जाएगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को सीएम बनाया गया है। दोनों ही गढ़वाल से हैं। ऐसे में यह चर्चाएं भी चल रही हैं कि कैबिनेट में कुमाऊं के विधायकों को जगह मिल सकती है ताकि उनका नाराजगी दूर की जा सके। उत्तराखंड बीजेपी में संगठन स्तर पर भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। कार्यकारिणी की बैठक में होगा संगठन पर फैसला 12 से 14 मार्च तक बीजेपी की राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग होनी है। सूत्रों के मुताबिक इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी मौजूद रह सकते हैं। संगठन में कुछ नए लोगों को शामिल किया जा सकता है ताकि चुनाव से पहले सबकी नाराजगी दूर हो और पार्टी के लोग मिलकर काम करें। अभी पूरा फोकस एकजुटता दिखाने और लोगों को बीच यह संदेश पहुंचाने पर होगा कि बीजेपी सरकार ने चार साल काम किया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/30zfRLx

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें