पिथौरागढ़ के वन रेंज अधिकारी दिनेश जोशी ने बताया कि पांच वर्षीय मृत तेंदुआ पिथौरागढ़ वन रेंज के तहत गैना गांव के जंगलों में मिला । उन्होंने बताया कि यह शव 10 दिन पुराना है और पोस्टमार्टम से पता चला है कि उसकी मौत भूख से हुई है ।
एक अन्य मामले में चंपावत वन प्रभाग की पाटी रेंज में गार्सलेक के जंगलों से 10 माह की मादा तेंदुए का शव बरामद हुआ है ।
चंपावत वन प्रभाग के एक अधिकारी मनोहर सिंह सेमिया ने बताया कि मादा तेंदुए की मौत जंगल में किसी अन्य तेंदुए के साथ संघर्ष में हुई है ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3cwQjEs
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें