गुरुवार, 4 मार्च 2021

उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार में बूचड़खाने बंद करने का आदेश दिया

हरिद्वार, चार मार्च (भाषा) उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार जिले में सभी बूचड़खाने (स्लॉटर हाउस) बंद करने का बृहस्पतिवार को आदेश दिया।

राज्य के सचिव, शैलेश बगोली ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर हरिद्वार में सभी बूचड़खाने बंद करने के आदेश जारी कर दिए।

प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की अगुवाई में हरिद्वार के क्षेत्रीय विधायकों ने मुख्यमंत्री रावत को एक मार्च को एक पत्र सौंपा था जिसमें उन्होंने हरिद्वार जिले में बूचड़खानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की थी।

महाराज का कहना था कि हरिद्वार में बूचड़खाने होने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार देश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक राजधानी है और यहां बूचड़खानों का कोई औचित्य नहीं है।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3rg6Cvy

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें