मंगलवार, 9 मार्च 2021

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक पूर्वाह्न 10 बजे

देहरादून, 10 मार्च (भाषा) उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कुछ ही देर में शुरू होने वाली है जिसमें त्रिवेंद्र सिंह रावत के उत्तराधिकारी का चयन किया जाएगा।

रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

बैठक, बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पर बुधवार पूर्वाह्न 10 बजे शुरू होगी।

केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह और प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम भी नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए यहां पहुंचे हैं।



from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3v9RWAz

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें